पार्षद चुनाव परिणाम में कौन-कौन है जीत के भागीदार देखिए 23+5+5

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम*20 जुलाई 2022
संतराम निसरेले
*नगर पालिका चुनाव परिणाम*जैसे ही घोषित हुआ तो कुछ लोगों के चेहरे फूल से खिल गए शहर में चारों ओर बैंड बाजे और आतिशबाजीयों की आवाज सुनाई देने लगी कोई जमकर खुशियां मना रहा है , जनता जीते हुए प्रत्याशियों को मिठाई खिला रही है फूल माला से स्वागत किया जा रहा है और नन्हे मुन्ने बच्चे भी इस खुशी में जमकर खुशियां मनाते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ लोग खिसियानीबिल्ली की तरह मुंह बना रहे हैं, लेकिन इन सब नोकझोंक के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की जीत के परिणाम आने के बाद स्थानीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम जानता का दिल से स्वागत करते हैं अभिवादन करते हैं और जनता की हर समस्या के लिए हमेशा तत्पर हैं, नगर के विकास के लिए हम निरंतर प्रयास करते आए हैं और आगे भी करेंगे, बहुत लंबे समय के बाद नगर सरकार बनने का समय आया है कोरोना के चलते नगर परिषद और अन्य चुनाव कल जाने के कारण लगभग 3 सालों से अध्यक्ष पद के कमी थी और आज वह दिन आ गया कि अब एक नया अध्यक्ष नगर सरकार के लिए नगर पालिका परिषद में अपने अधिकारों के साथ नगर का विकास करेगा क्योंकि चुनाव से पहले जगह-जगह यह नारे जरूर सुनाई दे रहे थे कि हर प्रत्याशी यह कह रहा था कि समाजसेवी कर्मठ इमानदार लगन शील सरल सहज मिलनसार यह तमाम स्लोगन सुनने और देखने को मिले थे अब देखना यह है कि क्या वह स्लोगन चुनाव जीतने के लिए थे या जनता से किए हुए वादे पूरा करने के लिए यह आने वाला समय तय करेगा
23 सीट पर जीत के साथ भाजपा को बहुमत
5 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते।
5 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
*वार्ड 1* शिल्पा गौर भाजपा 472 से जीती
*वार्ड 2* नयना प्रमोद सोनी भाजपा जीती
*वार्ड 3* लीला बसंत सैनी कांग्रेस जीती
*वार्ड 4* राजकुमारी पूनम मेशकर भाजपा जीती
*वार्ड 5* दीपिका कुलदीप राठौर कांग्रेस जीती
*वार्ड 6* राजेन्द्र उपाध्याय भाजपा 1021 से जीते
*वार्ड 7* अभय वर्मा भाजपा। से जीते
*वार्ड 8* ऋचा जीतू तिवारी भाजपा जीती 85 वोट से
*वार्ड 9*.आरती लक्ष्मण बैस भाजपा से जीती
*वार्ड 10* दौलतराम यादव भाजपा से जीते
*वार्ड 11* गणेश बावरिया निर्दलीय 45 से जीते कुल वोट 730
*वार्ड 12* पूजा अर्पित मालवीय भाजपा जीती 45 वोट से
*वार्ड 13* वर्षा संतोष भंडारी भाजपा 614 से जीते कुल 1065
*वार्ड 14* प्रेमा पंकज पांडेय भाजपा जीती।
*वार्ड 15* निर्मल हंस राय भाजपा जीती
*वार्ड 16* प्रकाश गौर भाजपा जीते118 कुल वोट 516
*वार्ड 17* नीतू महेंद्र यादव भाजपा 191 से जीती कुल 570
*वार्ड 18* मीना वर्मा कांग्रेस से जीती।
*वार्ड 19* अनोखी राजोरिया कांग्रेस 782 से जीते 1097 वोट
*वार्ड 20* संदीप सिंह गुड्डा ठाकुर भाजपा जीते
*वार्ड 21* महिमा रोहित गौर भाजपा जीते
*वार्ड 22* संतोष उपाध्याय निर्दलीय जीते
*वार्ड 23* चंद्र मोहन सिंह निर्दलीय जीते
*वार्ड 24* संध्या अशोक कुशराम भाजपा 746 से जीती कुल 962 वोट मिले।
*वार्ड 25* दुर्गेश कुमार चौधरी भाजपा से जीते
*वार्ड 26* राहुल गौर भाजपा से जीते
*वार्ड 27* बिंदिया मांझी भाजपा 536 कुल वोट 904
*वार्ड 28* कंचन सेठी चौकसे भाजपा 127 से जीती।कुल वोट 698
*वार्ड 29* सुषमा खत्री कांग्रेस।
*वार्ड 30* रेखा यादव निर्दलीय।
*वार्ड 31* नरेंद्र पटेल भाजपा 598 से जीते कुल वोट 1174
*वार्ड 32* सिमरन अभिषेक रैकवार निर्दलीय 188 कुल वोट 554
*वार्ड 33* वंदना चुटीले भाजपा से जीती।
चुनावी जीत के जुलूस के वीडियो