करैया को मिलेगा कोटा मे श्री कर्मयोगी साहित्य गौरव सम्मान्

करैया को मिलेगा कोटा मे श्री कर्मयोगी साहित्य गौरव सम्मान्

एसपीटी न्यूज नर्मदापुम (संतराम निसरेले)

   नर्मदापुरम। कोटा की समाजसेवा, कला,सृजन, संस्कृति को सर्मपित श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान 21जुलाई को राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एंव पूर्व विधायक स्व.डाँ. दयाकृष्ण जी विजय की पुण्य स्मृति को समर्पित आयोजन मे देश के प्रख्यात रचनाकारों, साहित्यकारों,साहित्य सेवाओं मुझे उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें कर्मयोगी साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

      समारोह मे नर्मदापुरम के साहित्यिक सेवक केप्टिन किशोर करैया को सम्मानित किया जायेगा।

    साहित्यकार सुभाष यादव ने बताया की नर्मदा आव्हान सेवा समिति के माध्यम से श्री करैया व्दारा निरंतर साहित्यिक कार्यक्रम किये जा रहे है।वह नवोदित कवियों मे उत्साह बढाने के लिए कार्य कर रहे है।काव्य की प्रतिमाऐं जो घर पर दम तोड रही है,मंच नही है,अवसर नही है,ऐसे नये कवियों को तलाश कर घर से निकालकर समाज के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। उन्हें अवसर देने ,सामथ्र्यवान बनाने के परम उद्देश्य को लेकर काम कर रहे है।

    श्री केप्टिन करैया को कोटा मे सम्मानित होने पर क्षैत्र के साहित्यकारो,कवियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।उल्लेखनीय है पूर्व मे भी श्री करैया को बालाघाट,जबलपुर, हरदा, रायसेन से साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है यह जानकारी   साहित्यकारसुभाष यादव नर्मदापुरम द्वारा दी गई