वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी को ऑन- लाईन राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल  तिवारी को  ऑन- लाईन राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया है।
Praful tiwari

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम (संतराम निसरेले)

लेखक चिंतक और विचारक स्व. महेंद्र कुमार दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि के पर देश की हस्तियों को दिया राष्ट्र गौरव सम्मान
नर्मदापुरम। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई की एकमात्र राष्ट्रीय, सामाजिक, और सांस्कृतिक संस्था द्वारा देश की चुनिंदा हस्तियों का सम्मान किया गया। जिसमें नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी भी शामिल हैं। श्री तिवारी को संस्था द्वारा ऑन-लाईन राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि साहित्यकार स्व. महेन्द्र कुमार दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मुम्बई की राष्ट्रीय साहित्यनामा संस्था द्वारा राष्ट्र गौरव सम्मान समर्पित करते हुये द फेस आफ इडिया एवं साहित्यनामा के प्रधान संपादक दिनेश वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दुबे की अनुशंसा पर जूरी कमेठी की सहमति से उक्त राष्ट्र गौरव सम्मान देश की विलक्षण हस्तियों को प्रदान किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी नर्मदापुरम, सेना मे रहकर देश की युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत जनरल रंजीत सिग गुडगांव, दैनिक हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के प्रधासंपादक चन्द्रप्रकाश शिवहरे, प्रधान संपादक समय जगत महेश नागर, प्रधान संपादक कोलकाता मधुसूदन शर्मा, विजय तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सागर, राजनीति संपादक खिलावन चन्द्राकर, साहित्यकार करूणा प्रजापति इन्दौर, साहित्यकार अर्चना लवानिया, वरिष्ठ इंजीनियर संतचरण साहू भोपाल, साहित्यकार शशिकांत वर्मा नर्मदापुरम, स्पोर्ट्स टीचर संतोष यादव पचमढ़ी, रुपनारायण श्रीवास शिक्षक पचमढ़ी, शंकर कन्नौजिया, साहित्यकार गिरीमोहन गुरु नर्मदापुरम, कर्मठ कार्यकुशल मनीषा आखरे, सेना मे पदस्थ सैनिक हास्पिटल की सीओ को मुम्बई की राष्ट्रीय अदम्य साहित्यनामा संस्था द्वारा लोककल्याणकारी भावना से अभिस्क्ति यह सम्मान प्रदत्त किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने सभी सम्मानित विभूतियों को बधाईयां दी हैं। इसके साथ ही साहित्यकार स्व. महेंद्र कुमार दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संस्था अदम्य एवं साहित्यनामा संस्था मुम्बई के अध्यक्ष दिनेश वर्मा प्रधासंपादक एवं जूरी कमेठी की सहमति से साहित्यक स्वं.  महेन्द्र दुबे के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भी राष्ट्र गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।