खेलो इंडिया जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरीज 2022 का आयोजन 20,21, अगस्त को बुधवाड़ा में

खेलो इंडिया जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरीज 2022 का आयोजन 20,21, अगस्त को बुधवाड़ा में

एसपीटी न्यूज नर्मदापुरम,(संतराम निसरेले)

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में भारत में तैराकी खेल के विकास एवं नई प्रतिभाओं के खोज हेतु खेलो इंडिया प्रतियोगिता के अंतर्गत खेलो इंडिया जूनियर वूमंस स्विमिंग सीरीज 2022 के प्रथम राउंड के आयोजन का उत्तर दायित्व मध्यप्रदेश तैराकी संघ को दिया है, जिसके अंतर्गत महिला वर्ग में ग्रुप 18 एवं ग्रुप 15 में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा।
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा एवं सचिव श्री जय वर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरीज 2022 के आयोजन हेतु भारत को कुल 5 जोन में विभाजित किया जाकर पूरे भारत में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश जोन-4 में शामिल किया गया है। जोन-4 के अंतर्गत ओडीषा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार एवं मध्यप्रदेश शामिल हैं।  श्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी खेलो इंडिया स्पर्धा में प्रत्येक इवेन्ट के प्रथम पांच विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 6000/- द्वितीय 5000/-, तृतीय 4000, चतुर्थ, 3000 और पांचवें प्रतिभागी को 2000/- नगद पुरस्कार दिया जायेगा। 
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा ने भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  जयप्रकाष, सचिव मोनल चैकसी, स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मेंटर  वीरेन्द्र नानावटी, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष श्री कमलेश नानावटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश तैराकी संघ को भारत सरकार एवं स्विमिंग फेडरेशन आफ इंडिया की इस महत्वाकांक्षी खेल प्रतियोगिता को कराने का अवसर प्रदान किया। श्री शर्मा ने बताया कि इसी प्रतियोगिता का दूसरा राउंड अक्टूबर 2022 को ओडिषा में आयोजित किया। श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बुधवाड़ा स्थित नर्मदा तरण पुष्कर में दिनांक 20 अगस्त 2022 एवं 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जावेगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
प्रतियोगिता सुबह 9 बजे दिनांक 20 अगस्त 2022 को होगा। एवं प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम 4 बजंे 20 अगस्त 2022 को मुख्य अतिथि डा. सीतासरन शर्मा विधायक नर्मदापुरम एवं अध्यक्षता श्रीमती नीतू यादव अध्यक्ष नगरपालिका परिषद द्वाराक जायेगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है। जो निम्नानुसार है।

सचिव
  जय कुमार वर्मा
मध्यप्रदेष तैराकी संघ

आयोजन समिति

(1) संरक्षक 
4. राव उदय प्रताप सिंह, माननीय सांसद नर्मदापुरम-नरसिंहपुर ससंदीय क्षेत्र
5. डा. सीतासरन शर्मा, माननीय विधायक नर्मदापुरम-इटारसी
6. श्री भवानीषंकर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नर्मदापुरम
(2) आयोजन समिति अध्यक्ष
2. श्रीमती नीतू यादव अध्यक्ष-नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम
(3) आयोजन समिति उपाध्यक्ष
9.  भूपेन्द्र चैकसे, अध्यक्ष- जनपद पंचायत, नर्मदापुरम
10.  अभय वर्मा, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम
11.  जय वर्मा, सचिव मध्यप्रदेष तैराकी संघ
12.  रावेन्द्र दुबे
13.  दिलीप जोषी
14.  महेन्द्र सुराणा
15.  लोकेन्द्र सिंह राठौर
16.  पी.एन. गुप्ता
(4) आयोजन समिति सचिव  
2.  पीयूष शर्मा
(5) आयोजन समिति कोषाध्यक्ष  
2.  योगेन्द्र सिंह राठौर
(6) आयोजन समिति सहसचिव  
 रामकुमार खिलरानी
  सीमांत द्विवेदी
  राजेन्द्र उपाध्याय
 सुनील पटेल
 विवेक भदौरिया
 आलोक राजपूत
 शफीक खान
 सागर षिवहरे
(7)  आयोजन समिति सदस्यः   
  सचिन पाल
 अषोक मोदी
 जमना पटेल
 राकेष जोषी
 अनिल सक्सेना
 रमेष व्यास
 ओ.पी. जगावत
 आषीष मेहता
 जामिन अली
 षिवम द्विवेदी
 अनुराग तिवारी
 रोहित गौर
 राजेष पटैरिया
 अर्पित मालवीय