स्प्रिंगडेल्स स्कूल का हर विद्यार्थी ने लिया संकल्प ,हम लहराएंगे तिरंगा

स्प्रिंगडेल्स स्कूल का हर विद्यार्थी ने लिया संकल्प ,हम लहराएंगे तिरंगा

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम,( संतराम निसरेले)

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में हर विद्यार्थी को तिरंगा भेंट कर फहराने का संकल्प दिलवाया

विद्यार्थियों को 'हर घर तिरंगा अभियान' के लिए किया संकल्पित

इस वर्ष हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और हम  ‘स्वतंत्रता दिवस’ मानने वाले हैं. इस अवसर को मनाने के लिए "आजादी का अमृत महोत्सव" की शुरुआत की गयी है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही खास है, देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इसी अभियान के तहत स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।  सभी विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा झण्डा फहराया गया। कार्यक्रम मुख्यातिथि कर्नल हरप्रीत सिंह कमान अधिकारी 13 MP बटालियन रहे जिनका स्वागत शाला प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। कर्नल हरप्रीत सिंह द्वारा बच्चों से तिरंगे झंडे का सम्मान करने एवं इसे हमेशा ऊँचा रखने के लिए कहा। कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में "हर घर तिरंगा अभियान" से जुडने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिन भारत के लिए बेहद गर्व महसूस करने वाले होंगे। स्कूल डायरेक्टर सुभाशीष चटर्जी ने विद्यार्थियों को भारतीय झंडा संहिता में वर्णित झंडा फहराने के नियम बताए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल हरप्रीत सिंह को विद्यालय द्वारा तिरंगा झंडा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अरुणा सराठे व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति विजया जैन ने किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा भेंट किया गया।