500 से अधिक आटो चालको ने दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश* 

500 से अधिक आटो चालको ने दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश* 

एसपीटी न्यूज 9अगस्त 2022 नर्मदापुरम

*हर घर तिरंगा अभियान : नर्मदापुरम में आटो चालको की विशाल रैली* 

 *कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना* 

 *500 से अधिक आटो चालको ने दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश* 

जिले में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आटो रिक्शा चालको की रैली का आयोजन किया। हर घर तिरंगा अभियान की इस विशाल रैली को कलेक्टर श्री सिहं ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर कार्यालय परिसर से रवाना किया। इस दौरान लगभग 500 के करीब आटो रिक्शा चालको ने अपने अपने आटो रिक्शा के साथ इस रैली मे भाग लिया। सभी आटो चालको ने अपने अपने आटो रिक्शा पर तिरंगा बाधंकर भारत माता के जयकारो के साथ रैली निकाली। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया और आटो युनियन संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और आरटीओ टीम के मौजूदगी मे हर घर तिरंगा अभियान की यह रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर से रवाना होकर कोठी बाजार,सदर बाजार होते हुए सतरास्ता,एनएमबी कालेज ,से होते हुए मीनाक्षी चौक पहुची।इसके बाद मीनाक्षी चौक से होकर पीपल चौक पहुंचकर इस रैली का समापन हुआ।
      कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि  जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने उददेश्य से रैली का आयोजन किया गया हैं । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि विगत एक सप्ताह से  कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बसो ,आटो मे स्टीकर, तिरंगो का वितरण,सहित ध्वज संहिता के बारे मे लोगो को जागरूक किया गयाहै। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज जिले मे आटो रिक्शा चालको ने डेढ किलोमीटर लम्बी रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने सक्रीय भूमिका निभाई है।