*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली* 

 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली* 
Sp&collectr

*देश प्रेम की भावना से सराबोर हुआ नर्मदापुरम* 

 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली

 *नर्मदापुरम की हर गली हुई तिरंगामय

 *घर-घर तिरंगा, वंदे मातरम एवं भारतमाता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ शहर* 

 *मध्य भारत की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ पर लहराएगा तिरंगा* 

 *वीरांगना लक्ष्मीबाई बनी नन्ही रिधिषा ने दिया घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश* 

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम 13अगस्त ,2022/ नर्मदापुरम की सड़कों पर आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। नर्मदापुरम की हर गली तिरंगामय थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के बाद कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह की अगुवाई में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में 1000 से अधिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी से लेकर स्कूली बच्चों शामिल रहे। हर किसी के हाथ में तिरंगा था, हर हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। रैली में वीरांगना लक्ष्मीबाई बनी नन्ही रिधिषा साहू ने हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

 *बारिश के बाद भी चरम पर रहा उत्साह*

पुलिस परेड ग्राउंड से निकाली गई तिरंगा यात्रा में एक अलग ही जोश और जुनून दिखाई दे रहा था। जहां जहां से यह तिरंगा रैली गुजरी वहां वहां देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। सभी को तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। बारिश के बावजूद भी रैली का उत्साह चरम पर रहा।

 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह* 

पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा मीनाक्षी चौक, नर्मदा महाविद्यालय से लेकर सर्किट हाउस के पास से एसपी ऑफिस, बीएसएनल चौराहा से होते हुए पुलिस ग्राउंड पर समाप्त हुई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व कर रैली में उर्जा का संचार किया। नर्मदा महाविद्यालय के पास से कलेक्टर एवं एसपी ने रैली के अंतिम छोर में शामिल होकर यहां बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चो के साथ जोर-जोर से वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे लगाएं।

 *रैली में यह रहे शामिल* 

विशाल तिरंगा रैली में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम नर्मदापुरम श्रीमती वंदना जाट , डिप्टी कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी , एसडीओपी श्री पराग सैनी , डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री राजेश जैन सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस , होमगार्ड , एनसीसी , रेड क्रॉस, स्काउट एंड गाइड के साथ सर्वाइट, शांति निकेतन , उत्कृष्ठ एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चे शामिल हुए।

 *1352 मीटर की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा* 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को मध्य भारत की सर्वोच्च 1352 मीटर ऊंची धूपगढ़ चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर एवं एसपी द्वारा आज 50 से अधिक के पुलिस बल को विशेष बस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

000